{"_id":"598b47834f1c1b77268b46e0","slug":"41502300035-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लदा टीपर, ट्रक पकड़ा, सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू लदा टीपर, ट्रक पकड़ा, सीज
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
चोपन/ सलखन। क्राइम ब्रांच, वन विभाग और चोपन पुलिस की टीम ने बुधवार की सुबह पांच बजे एक टीपर और बालू लदे एक ट्रक को कब्जे में लिया है। कब्जे में लिया गया ट्रक भदोही के एक पूर्व विधायक के रिश्तेदार की है। जबकि टीपर किराये पर लिया गया है।
जिले में 30 सितंबर पर बालू खनन पर रोक है। बालू साइट बंद होने के बाद विभिन्न लोगों ने एक मिनी सिंडिकेट बना लिया है। अमर उजाला में खुलासा के बाद एक सप्ताह पूर्व डीएम ने जांच कराई तो और अवैध रूप से बालू परिवहन करने वालों रास्तों को कटवा दिया था। तीन दिनों तक मामला शांत रहा फिर सत्तारूढ दल सहित अन्य लोगों ने अवैध खनन शुरू करा दिया। चार दिन पूर्व भाजपा के धड़े ने मामले की लिखित शिकायत एसपी से की गई। एसपी ने क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी। मंगलवार की रात को क्राइम ब्रांच के एक कांस्टेबल को पटवध में बालू लादने की सूचना मिली। चूंकि सिपाही पूर्व चोपन थाने पर रह चुका है इस लिए मौके पर पहुंच गया। वहां भदोही के एक पूर्व विधायक के रिश्तेदार के ट्रक पर टीपर से बालू लोड हो रहा था। उसने मामले की जानकारी क्राइम ब्रांच प्रभारी, चोपन पुलिस और वन विभाग को दे दी। थोड़ी देर बाद क्राइम ब्रांच की टीम के साथ ही गुर्मा वन क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। तब तक बालू लोडिंग कराने वाले फरार हो गए। बालू लदे ट्रक टीपर को कब्जे में लिया। दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। वन रेंजर बलवंत सिंह ने कहा कि संयुक्त रूप से उन लोगों ने छापेमारी करके ट्रक और टीपर सीज कर दिया है।