{"_id":"5c49fa52bdec2273a1355889","slug":"31548352082-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में बुधवार की रात घर में घुसकर युवक ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को घटना की सूचना किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का कहना है कि रात करीब आठ बजे वह घर में मौजूद थी। उसी वक्त उसके पति का परिचित एक युवक घर में पहुंच कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव देने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसके मुंह पर कपड़ा ठूस कर बलात्कार किया। इसके बाद वह फरार हो गया। रात होने की वजह से वह घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। बृहस्पतिवार को कस्बा चौकी प्रभारी कुमार संतोष ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर समेत अन्य जगहों पर दबिश दी। लेकिन आरोपी नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि आरोपी की खोजबीन की जा रही है। उधर आरोपी और पीड़िता के घरवालों के बीच सुलह समझौते की भी बात चल रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पकड़ा नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।