फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A tree fell on a pole during the rain, electricity in the city was down for six hours

Jaunpur News: बारिश के दाैरान खंभे पर गिरा पेड़ नगर में छह घंटे ठप रही बिजली

Sat, 29 Aug 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
A tree fell on a pole during the rain, electricity in the city was down for six hours
नगर में बिजली के तार पर पेड़ की डाल गिरने से सप्लाई बाधित। संवाद
खेतासराय (जौनपुर)। नगर के डोभी मोहल्ले में शनिवार की दोपहर तेज बारिश के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन के पोल पर शीशम का पेड़ गिर गया। इससे पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद शाम साढ़े छह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे मौसम का मिजाज बदलते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान डोभी मोहल्ले में एचटी लाइन के पोल पर शीशम का पेड़ गिरने से तार टूट गए। इसके चलते नगर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे बाद बारिश थमने पर लाइनमैन राजू, दयाराम समेत बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट की तलाश शुरू की। डोभी में पोल पर पेड़ गिरा मिलने के बाद कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर हटाया और टूटे तारों की मरम्मत की। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे नगर की बिजली आपूर्ति बहाल हुई। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई संजय कुमार प्रजापति ने बताया कि तार पर पेड़ की डाल गिरने से नगर की आपूर्ति बाधित हुई थी शाम तक ठीक करवा कर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed