{"_id":"6a931f958fe240feae073bd2","slug":"kasganj-news-eve-teasing-kasganj-news-c-175-1-kas1003-152952-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: खेत में महिला से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: खेत में महिला से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सहावर। खेत गई महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास की घटना सामने आई है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र निवासी एक युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 42 वर्षीय बहन शुक्रवार की रात करीब 8:00 बजे गांव के पास खेत में शौच के लिए गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तो चिंतित परिजन उसकी तलाश करते हुए खेत की तरफ पहुंचे। वहां महिला अस्त-व्यस्त कपड़ों में मिली।
घटनास्थल पर जांच के दौरान परिजन को एक मोबाइल फोन भी पड़ा मिला, जो गांव के ही दशरथ का था। परिजन का आरोप है कि आरोपी ने खेत में महिला को अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी दशरथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पीड़िता के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।