फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Sat, 20 Oct 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के किशुनपुरवा में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी- डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष से एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोन ले गई। यहां डॉक्टर न होने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उन्हें सीएचसी चोपन के लिए रेफर किया।

रात करीब आठ बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इसकी जानकारी होने पर फोर्स के साथ थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही हमलावर भाग निकले। प्रधान प्रमोद जायसवाल की मदद से पुलिस गंभीर रूप से घायल शोभनाथ और उमाशंकर को अस्पताल ले गई। लेकिन यहां डॉक्टर न होने पर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने घायलों को सीएचसी चोपन के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। इसमें छह लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। उमाशंकर की तहरीर पर मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर मिली है जिस पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दूसरे पक्ष के घायलों की तहरीर मिलने पर भी केस दर्ज किया जाएगा। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर के न होने की सूचना उन्हें नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed