फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ट्रैक्टर की नीचे दबने से श्रमिक की मौत

ट्रैक्टर की नीचे दबने से श्रमिक की मौत

Wed, 14 Nov 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की नीचे दबने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के चोपन गांव के समीप सोमवार की रात निजी कंपनी का एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से बिहार के रहने वाले श्रमिक गोविंद बिंद (40) की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने ट्रैक्टर में दबे शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
पुलिस के मुताबिक चोपन में रात साढ़े आठ बजे पोल बनाने वाली कंपनी का ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठा कैमूर भभुआ जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत साहेवाहे गांव निवासी गोविंद दब कर मदद की गुहार लगाने लगा। उधर दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़ कर चालक फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही अन्य श्रमिकों में अफरातफरी मच गई और वे लोग ट्रैक्टर में फंसे साथी को बाहर निकालने का प्रयाय करने लगे। कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर पुलिस ने श्रमिकों की मदद से ट्रैक्टर में फंसे घायल को बाहर निकलवाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गोविंद के घरवालों को उसके साथ काम करने वाले श्रमिकों ने घटना की सूचना दी। भोर में घरवाले पहुंच गए। मंगलवार की दोपहर बाद जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ट्रैक्टर ने स्कार्पियो में मारी टक्कर
चुर्क। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के सहिजन गांव के समीप सोमवार की रात करीब आठ बजे अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर सपा जिला सचिव गया यादव के खड़ी स्कार्पियो में टक्कर मार दिया। जिससे स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग रहा कि गाड़ी में कोई बैठा नहीं था, वरना गंभीर चोट लग जाती। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़ कर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed