फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 05 Jun 2019 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर निवासिनी वादिनी का कहना है कि तीन जून की सुबह करीब सात बजे वह अपने घर में भोजन बनाने की तैयारी कर रही थी। उस वक्त उसके पति दवा लेने के लिए गए थे। सास उसके बेटे को झड़वाने के लिए गई थी और ससुर खेत में गए थे। वह अपनी दो माह की बच्ची के साथ घर में अकेली थी। मौका पाकर उसी के गांव के रहने वाले सगे दो भाई घर में घुसकर उसे गाली देने लगे। मना करने पर बच्ची को नीचे फेंक दिया और छेड़खानी करने लगे। वह बीच-बचाव के लिए चिल्लाई तो युवकों का पिता भी पहुंच कर उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देने लगा। उसका आरोप है कि एक युवक उसके साथ जबरदस्ती करना चाहता था। आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी भाग गया। उसका आरोप है कि एक युवक अक्सर उसे मारने की धमकी देता है। उसके पिता के पास लाइसेंसी बंदूक है। पुलिस के मुताबिक पिता-पुत्रों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed