{"_id":"5bb265e0867a55113c11b60e","slug":"201538418144-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाताधारक को पता नहीं निकल गए हजारों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाताधारक को पता नहीं निकल गए हजारों
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बैंक के एक खाताधारक को पता नहीं उसके खाते से 20 हजार रुपये एक व्यक्ति ने अपने खाते में स्थानांतरित कर लिया। इस मामले में बुधवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने पीड़ित जोखू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखधाड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के बोझ लहूराडीह गांव निवासी जोखू पुत्र बुद्धू भारतीय स्टेट बैंक शाखा हिंदुआरी का खाताधारक है। उसका कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने 20 जनवरी 2019 और 27 जनवरी 2019 को अपने खाते में स्थानांतरित (ट्रांसफार्मर) कर लिया। इसकी जानकारी होने पर संबंधित बैंक के कर्मियों से की। बावजूद इसके अभी तक उसका रुपया वापस उसके खाते में नहीं आया। कुछ दिन पूर्व पीड़ित ने एसपी को धोखाधड़ी कर अपने खाते में रुपये ट्रांसफार्मर कराने वाले के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।