फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   व्यापारी के मौत का जल्द होगा खुलासा

व्यापारी के मौत का जल्द होगा खुलासा

Fri, 14 Sep 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी के मौत का जल्द होगा खुलासा
सोनभद्र। पिछले माह बीज व्यापारी राजेश मौर्य की हुई मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। एसपी किरीट राठौड ने कोतवाल को अविलंब मौत किन कारणों से हुई इसका खुलासा करने का निर्देश दिया है। पुलिस मौत से जुड़े हर बिंदुओं पर जांच करते हुए खुलासा करने के करीब पहुंच गई है। संभावना जताई जा रही है कि जलद ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बतादें कि 19 अगस्त की रात राबर्ट्सगंज नगर निवासी बीज व्यवसायी राजेश की उन्हीं के आवास में मौत हो गई थी। इस मामले पुलिस मृतक के पिता कमला सिंह की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर विवेचना कर रही है। जबकि मृतक की पत्नी का कहना है कि उसका पति कर्ज होने की वजह से आत्महत्या लिया था। परिवार वालों की मांग पर तीन डॉाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पीएम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है, लेकिन डॉक्टरों ने बिसरा को प्रिजर्व किया है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य के रूप में लिए गए दवा की शीशी आदि को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है। हालांकि अब तक की विवेचना के दौरान मिले साक्ष्य से पुलिस व्यापारी की मौत की गुत्थी सुलझाने के करीब पहुंच गई है। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने कहा कि व्यापारी की मौत कैसे हुई थी इसके संबंध में काफी हद तक साक्ष्य एकत्र किया जा चुका है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed