{"_id":"6b01e65162b37be64600e4f4","slug":"four-vehicles-collided-on-the-highway-after-a-scorpio-braked-suddenly-karnal-news-c-18-1-knl1044-1036593-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हाईवे पर स्कॉर्पियो के अचानक ब्रेक लगाने से भिड़ीं चार गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हाईवे पर स्कॉर्पियो के अचानक ब्रेक लगाने से भिड़ीं चार गाड़ियां
तरावड़ी में हुए सड़क हादसे में टकराईं गाड़ियां। अमर उजाला
Link Copied
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर तरावड़ी के पास शनिवार को सुबह करीब 10 बजे आगे चल रही स्कॉर्पियो के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही चार गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। वाहनों में सवार लोगों और चालकों के बीच नुकसान को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। इस दौरान एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ नाराजगी जताती नजर आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी मनीष के अनुसार, स्कॉर्पियो के अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे चल रहे वाहनों का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में शामिल भुवनेश ने बताया कि वह करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। आगे चल रहे वाहन को बचाने के लिए उसने ब्रेक लगाए और अपनी गाड़ी रोक ली। उसका कहना था कि वह मौके से भागा नहीं, बल्कि वहीं रुका रहा। उसकी गाड़ी में छोटे बच्चे भी सवार थे। मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालकों का कहना था कि आगे चल रही स्कॉर्पियो ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे। इससे पीछे चल रही गाड़ियों को संभलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची थी। काफी देर तक विवाद हुआ हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। -जगदीश, थाना प्रभारी, तरावड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।