{"_id":"5b577e454f1c1bab7d8b4846","slug":"191532460613-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल वर्कशाप के स्टोर से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंट्रल वर्कशाप के स्टोर से लाखों का सामान चोरी
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीएल की जयंत केंद्रीय कर्मशाला में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत एक कर्मी स्टोर के सामानों के साथ सोमवार की देर शाम सुरक्षा चेक पोस्ट पर तलाशी के दौरान पकड़ लिया गया। उसके टिफिन व कमर के बेल्ट के नीचे स्पेयर पार्ट्स के सामान बरामद किए गए। जयंत पुलिस कर्मी से पूछताछ कर रही है।
जयंत स्थित केंद्रीय कर्मशाला के पहले सुरक्षा चेक पोस्ट बनाया गया है। जहां ड्यूटी से निकलने वाले कर्मचारियों की भी जांच की जाती है। सोमवार की शाम स्टोर कीपर ड्यूटी से वापस घर जा रहा था। चेक पोस्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने पहले उसके टिफिन की तलाशी ली। टिफिन में कई स्पेयर पार्ट्स बरामद होने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने जब उसकी तलाशी ली, तो बेल्ट के सहारे और भी कई नए पार्ट्स मिले। सुरक्षा कर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के मुताबिक बरामद सामानों की कीमत चार लाख रुपये से अधिक है। इसके बाद स्टोर की जांच की गई तो कई चीजें पता चलीं। अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल वर्कशॉप के अंदर से करीब आठ लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। अधिकारियों की सूचना पर पहुंची जयंत पुलिस उक्त कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी एसके सिंह के मुताबिक कर्मी को जयंत पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा परियोजना के अधिकारियों द्वारा भी जांच की जा रही है।