फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रदूषण फैला रहे दस क्रशर प्लांटों पर गाज, सीज

प्रदूषण फैला रहे दस क्रशर प्लांटों पर गाज, सीज

Mon, 22 Jan 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदूषण फैला रहे दस क्रशर प्लांटों पर गाज, सीज
सोनभद्र (डाला)। खनन क्षेत्र में एयर इंडेक्स में प्रदूषण का स्तर बढ़ने और इसको लेकर रोजाना आधिकारिक आंकड़े जारी होने का सिलसिला शुरू होने के बाद जिला प्रशासन ने उद्योगों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। डीएम पीके उपाध्याय के निर्देश पर सोमवार को खनिज, राजस्व और प्रदूषण विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से क्रशर प्लांटों पर मानकों के अनुपालन की स्थिति की जांच की। अनदेखी पाए जाने पर दस क्रशर प्लांट सीज कर दिए। देर शाम अन्य की भी सूची बनाई जा रही थी।
विज्ञापन

हवा में तेजी से घुल रहे प्रदूषण के जहर को देखते हुए जनवरी में पहली बार एयर इंडेक्स बुलेटिन जारी करने का सिलसिला शुरू हुआ। इसको सोमवार के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से जगह दी। इसके बाद हरकत में आए अधिकारी डीएम का निर्देश मिलते ही क्रशर फील्ड में धमक पड़े। एक-एक क्रशर प्लांटों पर पौधरोपण, पानी छिड़काव, क्रसिंग के तरीके की छानबीन शुरू हुई तो हड़कंप मच गया। कई क्रसर प्लांट मालिक अपने कार्यालयों में ताला बंद कर फरार हो गए। इसके चलते खनन बेल्ट में सन्नाटा पसरा रहा। खान अधिकारी अनंत कुमार सिंह, नायब तहसीलदार पवन कुमार सिंह, प्रदूषण विभाग के जेई शिवबहाल ने मानकों की अनदेखी कर रहे क्रशर प्लांट संचालकों को चेतावनी देने के साथ ही ज्यादा खराब स्थिति वाले प्लांटों को सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। टीम के मुताबिक देर शाम तक मेसर्स प्रवीण, मेसर्स अवधेश सिंह, मेसर्स सुनील कुमार, प्रिया स्टोन, मेसर्स सिद्धीविनायक स्टोन, सौरभ क्रशर बारी डाला, वाराणसी स्टोन वर्क्स, शंकर स्टोन बारी डाला, मेसर्स मारुतिनंदन स्टोन को सीज करने की कार्रवाई की गई थी। अन्य कई प्लांटों को लेकर भी कार्रवाई का क्रम जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed