{"_id":"5bd8a772bdec22696720dee8","slug":"181540925298-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में स्कूटी में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में स्कूटी में लगी आग
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के खजूरी गांव में सोमवार की रात संदिग्ध हाल में स्वयं सहायता समूह में बीआरपी पद पर कार्यरत सोनी के घर में खड़ी स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी के पेट्रोल की टंकी फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मकान मेें भी आग पकड़ लिया। ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने आग को बुझवाया।
सोनी ने बताया कि सोमवार की रात्रि 10 दस बजे उनके पति आए और स्कूटी खड़ा कर सोने चले गए। रात करीब सवा 11 बजे स्कूटी से लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते घर में भी आग पकड़ लिया। गांव वालों ने आग लगते ही शोर-मचाना शुरू किया तो उन लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद वह सपरिवार घर के बाहर निकल कर जान बचाई। ग्राम प्रधान ने अपना पंपसेट चालू करके ग्रामीणों संग आग पर काबू पा लिया। कुछ ही देर में सीओ सुनील कुमार विश्नोई, कोतवाल विनोद यादव भी पहुंच गए। सोनी देवी ने बताया कि आग से स्कूटी, उसमें रखे 25 सौ रुपये, एक ट्राइसाइकिल समेत करीब सवा लाख का सामान जलकर राख हो गया है। सीओ का कहना है कि स्कूटी में आग कैसे लगी इसका पता लगा लिया जाएगा। समूह की संकुल संघ अध्यक्ष ममता ने सोनी को 2501 रुपये की सहायता की। ग्राम प्रधान दीपारानी ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।