फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लाखों का जेवर, नकदी चोरी

लाखों का जेवर, नकदी चोरी

Sat, 21 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
लाखों का जेवर, नकदी चोरी
घोरावल। पुलिस की गश्त की पोल खोलते हुए शुक्रवार की रात चोर कोतवाली क्षेत्र के जानर गांव में नागेंद्रनाथ मिश्रा के घर में घुसकर नकदी और लाखों का आभूषण चुरा ले गए। घर से कुछ दूरी पर खेत में चोरी गया सूटकेस एवं बैग मिला। घटना की जानकारी होने पर कोतवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 11 बजे नागेंद्रनाथ मिश्रा सपरिवार भोजन करने के बाद सो गए। घर के कुछ सदस्य छत और कुछ सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। मकान के अंदर कमरों में कोई सो नहीं रहा था। शनिवार को भोर में करीब तीन बजे नागेंद्रनाथ के पुत्र शैलेंद्र की पत्नी सोनी छत से नीचे उतरकर आंगन में गई तो दो कमरे एवं किचन का दरवाजा खुला देखकर अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों को बुलाया। परिजनों ने आलमारी टूटी थी, एक बॉक्स, तीन अटैची, व तीन बैग गायब थे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर चोरी गए सामानों की खोजबीन करने में जुट गए। सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीणों ने घर के सामने करीब दो सौ मीटर दूर खेत में चोरी गए दो बैग मिला, जबकि शेष बैग, अटैची पांच सौ मीटर दूर मिला। बैग, अटैचियों व बॉक्स में रखे कपड़े एवं कागजात मिल गए, जबकि आभूषण, नकदी गायब था। गृहस्वामी के पुत्र कुलदीप मिश्रा ने बताया कि नकदी सहित अन्य कीमती सामान गायब हुआ है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि पीड़ित जो तहरीर देेंगे उसके अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed