फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पति, ससुर ने महिला को पीटा, कुएं में धकेला

पति, ससुर ने महिला को पीटा, कुएं में धकेला

Wed, 16 May 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पति, ससुर ने महिला को पीटा, कुएं में धकेला
दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव के फुलमैना टोला की सुनीता (25) की मंगलवार की रात उसके ससुराल वालों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। फिर उसे उसके मायके ले जाने के नाम पर दुद्धी कोतवाली के अमवार गांव में एक कुएं में धकेल दिया। पूरी रात महिला कुएं में ही रही। बुधवार सुबह उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उसे कुएं से बाहर निकाला। इस मामले में फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

छतरपुर गांव निवासी प्रेम कुमार की पत्नी सुनीता ने मंगलवार की रात में खाना में चावल बनाया था। इस दौरान चावल ज्यादा गीला हो गया। सुनीता का आरोप है कि इसी बात को लेकर उसके पति और ससुर ने उसे रात में ही लाठी-डंडे से पीटा। फिर रात में ही उसे कनहर नदी पार कराकर उसके मायके छोड़ने के लिए ले जाने लगे। रात करीब दो बजे अमवार गांव में पहुंचने पर विद्युत सब स्टेशन के पास स्थित कुएं में उसे धकेल दिया। कुएं में पानी होने से उसे ज्यादा चोट नहीं आई। सुबह कुएं के पास से गुजर रही महिलाओं ने चींख सुनकर कुएं में झांक कर देखा तो सुनीता उसमें पड़ी हुई थी। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। सूचना पर अमवार चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को सुबह आठ बजे बाहर निकलवाया और निजी डाक्टर से तत्काल उसका उपचार कराया। महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी है लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। सुनीता का आरोप है कि उसके पति और ससुर अक्सर उसका उत्पीड़न करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed