फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बाल गृह से फरार दो किशोरियां दो घंटे में बरामद

बाल गृह से फरार दो किशोरियां दो घंटे में बरामद

Tue, 10 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बाल गृह से फरार दो किशोरियां दो घंटे में बरामद
राबर्ट्सगंज के पुसौली गांव से सोमवार की रात बाल गृह (बालिका) से फरार दो किशोरियों को कुछ ही घंटे में पुलिस ने बरामद कर लिया। दोनों किशोरियां बालक गृह की सहायक को झांसा देकर गेट फांद कर फरार हो गई थी। इससे पूर्व भी बाल गृह से दो किशोरियां फरार हो चुकी हैं इनमें से एक मिल चुकी है जबकि दूसरी का अभी तक पता नहीं चला।
विज्ञापन

पुसौली गांव में 18 वर्ष तक की आयु की किशोरियां के लिए बाल गृह है। सोमवार रात नौ बजे किशोरियों का खाना निकालने के लिए सहायक जैसे ही रसोई घर में गई, सुधार गृह की काजल (16) और सुकन्या (17) गेट फांदकर फरार हो गई। इस बात की जानकारी वार्डेन नीलम सिंह को दी गई तो हड़कंप गया। वार्डेन सौ नंबर पर पुलिस को जानकारी देने के बाद कई लोगों के साथ उनकी तलाश में निकल पड़ीं। इधर पकड़े जाने की डर से किशोरियों ने इमिरति गांव के एक व्यक्ति के घर का दरवाजा घटखटाया और गलत सूचना देकर पनाह लेने की कोशिश की। हालांकि जिस व्यक्ति के घर में दोनों किशोरियां पहुंची, उसने इसकी गोपनीय तरीके से जानकारी राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को दे दी। कोतवाल कुछ ही देर में हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और जानकारी लेने के बाद इसकी सूचना बाल गृह की वार्डेन को दी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों किशोरियों को वार्डेन के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

वार्डेन नीलम ने बताया कि सुकन्या मधुपुर की रहने वाली है और वह तीन दिन पहले बाल गृह में आई है जबकि काजल राबर्ट्सगंज की है और वह बाल गृह में करीब 15 दिनों से रह रही है। सुकन्या का दो दिन पूर्व न्यायालय में 164 का कलमबंद बयान भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सुरक्षा व्यवस्था का नहीं इंतजाम
सोनभद्र। बाल गृह (बालिका) में मौजूदा समय में 13 किशोरियां निरूद्ध है। उनके खाने और ठहरने का इंतजाम तो है लेकिन सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। सीसीटीवी कैमरा लगा है। सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला हेल्पर की है। वार्डेन नीलम सिंह ने बताया कि इसके पहले भी दो किशोरियां बाल गृह से फरार हुई थी, जिसमें एक मिली लेकिन दूसरी का आज तक पता नहीं चला। उन्होंने बाल गृह की सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबलों की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed