{"_id":"5cb61861bdec2258a5433839","slug":"171555437665-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देकर लौट रहा छात्र जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देकर लौट रहा छात्र जहरखुरानी का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के सतौहा गांव का एक छात्र सोमवार की रात जहरखुरानी का शिकार हो गया। घटना उस समय घटी जब वह वाराणसी से बीएड की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहा था।
सतौहा निवासी पिंटू कुमार (25) पुत्र जटाशंकर बीएड का छात्र है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। रविवार को वह बीएड की परीक्षा देने वाराणसी गया था। सोमवार को बनारस से बीएड की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहा था। बताया गया कि चुनार से किसी ऑटो पर वह सवार हुआ। राजगढ़ गुजर जाने के बाद उसे ऑटो में किसी ने पानी पिला दिया, जिसके बाद वह अचेत हो गया। बीच रास्ते में ही उसे सड़क पर छोड़ कर जहरखुरान लोग उसका सामान लेकर चंपत हो गए। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क पर सोए हुई स्थिति में पिंटू को पाया। पानी का छींटा डाला गया तो उसे होश आया। तब उसने उन्हें अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताया। उसने बताया कि बैग में रखे दो जोड़ी कपड़े, किताबें, मोबाइल, वोटर आईडी तथा अन्य कार्ड समेत करीब सात आठ सौ रुपये चले गए। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है।