{"_id":"6ae88e3d1cc977fa38064efc","slug":"cash-rewards-totaling-130-lakh-for-54-police-personnel-for-commendable-work-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167032-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सराहनीय कार्य करने पर 54 पुलिसकर्मियों को 1.30 लाख नकद पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सराहनीय कार्य करने पर 54 पुलिसकर्मियों को 1.30 लाख नकद पुरस्कार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने सोमवार को पुलिस सभागार में जिला के सभी थानों, चौकियों और यूनिटों के प्रभारियों के साथ अहम क्राइम मीटिंग ली। इस दौरान अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 54 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
एसएसपी ने सराहनीय कार्य करने वाले इन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और 1.32 लाख रुपये का नकद रिवार्ड देकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में और अधिक मुस्तैदी से काम करें ताकि अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का भाव बना रहे। इस पहल का उद्देश्य जिले के अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर और निष्पक्ष कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।