फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Electricity supply was cut for seven hours, causing hardship to the people

Haridwar News: सात घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति, लोगों ने झेली परेशानी

Mon, 02 Nov 2026 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply was cut for seven hours, causing hardship to the people
हरिद्वार। कनखल से सटे इलाकों में सोमवार को सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। दिनभर बिजली गुल रहने से घरेलू कामकाज के साथ ही पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम ने सोमवार को उपकेंद्र ज्वालापुर के उपसंस्थान जगजीतपुर न्यू से जुड़े पंजनहेड़ी और फेरूपुर फीडर पर काम कराया। इसके तहत नई विद्युत लाइन बिछाने, मरम्मत और अनुरक्षण का कार्य किया गया। इसके लिए सुबह 10 बजे दोनों फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब सात घंटे तक चले कार्य के बाद शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान मिस्सरपुर, अलीपुर, पंजनहेड़ी, जियापोता, अशोक वाटिका, कटारपुर, फेरूपुर और अजीतपुर समेत आसपास के गांवों में बिजली संकट बना रहा। अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने बताया कि बिजली कटौती की पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed