फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पति ने ही की थी पत्नी और बेटी की हत्या

पति ने ही की थी पत्नी और बेटी की हत्या

Sun, 27 Jan 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
पति ने ही की थी पत्नी और बेटी की हत्या
सोनभद्र। पांच दिन पूर्व पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा गांव में पति ने ही पत्नी और बेटी की हत्या कर शव फेंका था। रविवार को बभनी बस स्टैंड के समीप से पुलिस ने हत्यारोपी पति राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त मोबाइल और कपड़ों को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद का जुर्म स्वीकार भी किया। उक्त बातें राबर्ट्सगंज कोतवाली अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार दीक्षित ने पत्रकारों दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया 23 जनवरी की सुबह मुर्धवा ग्राम पंचायत के धौकीनाला गांव के संपर्क मार्ग के किनारे जंगल में लावारिस एक महिला और उसकी बच्ची का शव मिला था। काफी प्रयास करने के बाद दूसरे दिन मृतक महिला की शिनाख्त फूलमती (28) पत्नी राम सिंह एवं उसकी बच्ची पिंकी (4) पुत्री राम सिंह निवासी धबजरा रामनगर थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। इस मामले में खाड़पाथर निवासी रामसुंदर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मां-बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि दुद्धी सीओ अभिषेक सिंह की अगुवाई में स्वाट टीम प्रभारी वीके सिंह और पिपरी एसओ मूलचंद्र चौरसिया को घटना का खुलासा करने के लिए लगाया था। विवेचना के दौरान पता चला कि 22 जनवरी को राम सिंह घर से अपनी पत्नी और बेटी अपने साथ खाड़पाथर जाने के लिए रवाना हुआ था, क्योंकि वहीं पर काम करता था। एएसपी ने बताया हत्यारोपी पति राम सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया फूलमती दूसरी महिला से संबंध होने की बात को लेकर अक्सर वाद, विवाद करती थी। इसलिए उसने खाड़पाथर ले जाकर पत्नी और बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी। आरोपी का हत्या करने के आरोप में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed