{"_id":"59b42d824f1c1bb0488b5426","slug":"171504980354-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा आवास के लाभार्थी को दे दिया प्रधानमंत्री आवास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंदिरा आवास के लाभार्थी को दे दिया प्रधानमंत्री आवास
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक (पीडी) एनएन मिश्रा ने शुक्रवार को चतरा ब्लॉक के केतार गांव आवंटित प्रधानमंत्री आवास की जांच की। इस दौरान एक महिला को इंदिरा आवास होते हुए प्रधानमंत्री आवास आवंटित करने, प्रथम किश्त 44 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया। पीडी ने आवंटित किश्त की रिकवरी कराने के साथ ही प्रधान, सेक्रेटरी और लाभार्थी के खिलाफ एफआईआर कराने का निर्देश दिया है।
पीडी ने बताया कि केतार गांव में जांच की तो पता चला कि एक लाभार्थी सोमारी पत्नी स्व. मल्लू को भी प्रधानमंत्री आवास ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने आवंटित किया है। इतना ही नहीं उसे आवास का प्रथम किश्त 44 हजार रुपये दे दिया गया। यह धन प्रधान ने निकलवाकर अपने पास रख लिया। जांच की गई तो पता चला कि पूर्व में इसी महिला को इंदिरा आवास आवंटित किया गया था। वह इंदिरा आवास अब भी है। इसके बावजूद उसे प्रधानमंत्री आवास का लाभार्थी बनाया गया। बताया कि महिला के चार पुत्र हैं, जिनमें एक उनके साथ रहता है और तीन पुत्र चंदौली में रहते हैं। महिला के पास साढ़े चार बीघा जमीन है और चंदौली में भी खेती बारी होती है। आवंटित की गई 44 हजार की धनराशि वापस कराने और प्रधान व सेक्रेटरी के खिलाफ एफआईआर कराने का निर्देश बीडीओ चतरा को दिया है।