फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शादी करने जा रहे प्रेमी को प्रेमिका ने रोका

शादी करने जा रहे प्रेमी को प्रेमिका ने रोका

Sat, 24 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
शादी करने जा रहे प्रेमी को प्रेमिका ने रोका
सोनभद्र। कोतवाली थाना क्षेत्र के धर्मशाला चौक के पास शनिवार को प्रेमिका को धोखा देकर प्रेमी दूसरी लड़की से शादी रचाने जा रहा था। प्रेमिका को इसकी भनक लगी तो वह परिवार वालों के साथ उसे रोकने पहुंच गई। इस दौरान प्रेमी के साथ के लोगों ने प्रेमिका के पिता व चाचा से मारपीट करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही प्रेमी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस ने युवक के पिता सहित दो को हिरासत में ले लिया है। युवती ने दुष्कर्म और उसके घरवालों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि बड़ी बहन की शादी शाहगंज थाना क्षेत्र में हुई है। करीब तीन वर्ष पूर्व वह बहन के घर गई थी। बहन के देवर और उसके बीच प्रेम हो गया। शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध भी बनाता रहा। दो दिन पूर्व उसे पता चला कि 24 मार्च को राबर्ट्सगंज के पास मंदिर में युवक शादी करने वाला है। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पिता और चाचा के साथ राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के पास शादी करने जा रहे प्रेमी के वाहन को रोक लिया। अभी वह बात करने ही जा रही थी कि दूल्हे के साथ आए लोग उसे और उसके पिता, चाचा को घेरकर पिटने लगे। आस पास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो दूल्हा अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है आरोपी युवक केे पक्ष के कुछ लोगों ने युवती और उसके घरवालों के साथ मारपीट की है। युवती ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed