फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बालू लदे दो ट्रकों में टक्कर, 12 घायल

बालू लदे दो ट्रकों में टक्कर, 12 घायल

Thu, 17 Aug 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
बालू लदे दो ट्रकों में टक्कर, 12 घायल
सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के जरहां बाजार में गुरुवार की शाम चार बजे बालू लदे दो ट्रक टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक मकान में जा घुसा तो दूसरा पिकअप से जा टकराया। इस हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक खलासी की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश से बालू लेकर दो ट्रक रेणुकूट की ओर जा रहे थे। जरहां गांव के पास दोनों ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक शहादत नामक व्यक्ति के घर में जा घुसा। दूसरा ट्रक पास में खड़ी पिकअप से जा टकराया। टक्कर के बाद पिकअप कई मीटर तक घसीटती चली गई। इस हादसे में एक ट्रक का खलासी चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव निवासी राजन (22) को अधिक चोट लगी है। इस हादसे में बभनी के असनहर गांव की जासमीन (28), जरहां की भगवंती देवी (35), अनारमती (55), धौरहवां की पिंकी कुमारी (15), जरहां बाजार की अनीता देवी (25), आकाश (15) घायल हुई हैं। यह सभी घायल बाजार में सामान खरीद रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी की माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed