फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   घर में बड़ेर से लटका मिला महिला का शव

घर में बड़ेर से लटका मिला महिला का शव

Tue, 28 May 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
घर में बड़ेर से लटका मिला महिला का शव
बभनी। थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में मंगलवार की सुबह अनीता देवी (26) पत्नी स्व. शिव कुमार का शव उसके ही घर में बड़ेर के सहारे लटकता मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि इस मामले में फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

करकच्छी गांव की अनीता देवी सोमवार की रात खाना खाकर अपने घर में सोई थी। दो बच्चे भी उसके साथ सोए थे। जबकि एक बच्चा अपनी नानी के घर है। मंगलवार की सुबह जब बच्चों की नींद खुुुुली तो देखा कि उसकी मां बड़ेर से लटकी हुई है। इस पर बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया तो परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने अनीता को मृत देख मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। उधर, मृतका के पिता अशर्फी ने बेटी के हत्या की आशंका जाहिर की है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अनीता का शव चौकी के सहारे था। मृतका का देवर शादी का झांसा देकर उसकी बेटी को गुमराह कर रखा था। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। मृतका के तीन बच्चे भी हैं। पिता ने बताया कि मृतका के पति की सात माह पूर्व ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। थाना पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed