{"_id":"5bd8a87cbdec2269b262e9a1","slug":"151540925564-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में 30 के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में 30 के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
घोरावल (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के मूर्तिया ग्राम पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर बनी तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से 30 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मूर्तिया में सोसायटी की करीब सौ बीघा जमीन है। इसे जोतने के लिए दो पक्षों में सोमवार को विवाद हो गया। ग्राम पंचायत के उंभा गांव निवासी सोनू कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव के कैलाश, रामराज, सेवालाल, राम कुमार और बसंत ने गोलबंदी करके उसकी जमीन को जोत लिया। एतराज पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष से सपही मूर्तियां गांव निवासी रामकुमार ने 25 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर जबरिया उनकी जमीन जोतने का आरोप लगाया। उसने भी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने सच्चाई की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन