{"_id":"5ac124514f1c1bc0618b4f7b","slug":"151522607185-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना मिलने पर होटलों को खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना मिलने पर होटलों को खंगाला
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के एक होटल में संदिग्ध व्यक्तियों के ठहरने की सूचना मिलने पर शनिवार की रात सीओ विवेकानंद तिवारी की अगुवाई में कोतवाल और चौकी प्रभारी ने नगर के होटलों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पता चला है कि हिरासत में लिए गए दोनों युवक हरियाणा के रहने वाले हैं।
शनिवार की दोपहर राबर्ट्सगंज नगर के सराफा कारोबारी कमलेश सेठ की दुकान से उचक्के लाखों रुपये का सोने का चेन लेकर भाग गए। पीड़ित दुकानदार के आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस आरोपी युवकों की खोजबीन कर रही थी। देर रात किसी ने एसपी को सूचना दी कि राबर्ट्सगंज के एक होटल में कई संदिग्ध व्यक्ति ठहरे हुए हैं। एसपी के निर्देश पर सीओ के नेतृत्व में कोतवाल भारत भूषण तिवारी, चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश सिंह ने अलग-अलग होटलों की जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान एक होटल से चौकी इंचार्ज ने संदिग्ध दो युवकों को हिरासत में लिया। यहां उनसे पूछताछ की गई। रविवार को जिन कमरों में युवक ठहरे हुए थे उसकी सघन तलाशी ली। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक हरियाणा के रहने वाले है। यहां पर वे लोग क्या करने के लिए आए थे, इसकी जांच की जा रही है।