फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुरानी रंजिश में युवक की लाठी-डंडे से पिटाई

पुरानी रंजिश में युवक की लाठी-डंडे से पिटाई

Sat, 24 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में युवक की लाठी-डंडे से पिटाई
सोनभद्र (अनपरा)। बीना पुलिस चौकी इलाके के बरवानी चौराहा पर शनिवार सुबह एक युवक की पुरानी रंजिश को लेकर जमकर पिटाई की और सर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। शोर पर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। मौके पर एक बाइक छूट गई, जिसे ग्रामीणों ने पत्थर से कूच डाला। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। जमशिला निवासी 22 वर्षीय केतू मौर्या बरवानी चौराहे पर दूध बेचने के लिए सुबह आठ बजे गया हुआ था। तभी बांसी और रेहटा से आठ युवक लाठी डंडा लेकर पहुंचे और केतू की पिटाई कर दी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। लाठी पड़ने से सर फट गया। कुछ देर में ही वह बेहोश हो गया। तब तक उसके गांव के लोग पहुंच गए। यह देख पिटाई कर रहे युवक भाग निकले। भागने में एक युवक की बाइक छूट गई। जिसे ग्रामीणों ने पत्थर मार-मार कुच डाला। पहुंची बीना पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और बाइक चौकी ले आई। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। तहरीर के आधार पर आरोपियों की खोज शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पूर्व दोनों पक्षो में किसी बात को लेकर कहासुनी की बात सामने आई है। पूरे मामले का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed