{"_id":"5cdda0b4bdec2207410e6c02","slug":"141558028468-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मवेशी जाने को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेत में मवेशी जाने को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव में बुधवार को खेत में मवेशी के चले जाने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।। इसमें धारदार हथियार से कल्लू (27) का सर फट गया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। घरवाले घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उधर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फरार हमलावरों की खोजबीन की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक करीब एक बजे खेत में मवेशियों के चराने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष के कल्लू यादव के सर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही हमला करने वाले भाग निकले। हालांकि पुलिस ने विवाद करने के आरोप में दोनों पक्ष से एक-एक लोग को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल में कल्लू का उपचार कराया गया। पकड़े गए प्रथम पक्ष के अशोक मौर्य और द्वितीय पक्ष के राम प्रसाद यादव का मारपीट करने के आरोप में चालान कर दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।