फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अवैध संबंध से नाराज होकर पति को मौत के घाट उतारा

अवैध संबंध से नाराज होकर पति को मौत के घाट उतारा

Mon, 29 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
अवैध संबंध से नाराज होकर पति को मौत के घाट उतारा
सोनभद्र। तीन दिन पूर्व जुगैल थाना क्षेत्र के बड़ाटाड गांव में अछैवर की हत्या उसकी पत्नी गुल्झारी ने कुल्हाड़ी से की थी। इसका खुलासा पुलिस ने आरोपी महिला को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार करके किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि उसके पति का एक महिला से अवैध संबंध था, इसलिए उसने हत्या कर दी। यह जानकारी सोमवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया 26 अक्तूबर की रात बड़ाटाड गांव निवासी अछैवर अपने मकान के बरामदे में सो रहा था। अर्धरात्रि के बाद धारदार हथियार से सो रहे व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे लालजी खरवार की तहरीर पर पुलिस ने उसी के गांव के अशर्फी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। इस दौरान पता चला कि अछैवर की हत्या उसकी पत्नी गुल्झारी ने की।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब नौ बजे जुगैल एसओ राजेश सिंह ने गुल्झारी को उसी के घर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी महिला ने अपने पति की हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि उसके पति का गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध था। कई बार उसने पति को महिला से संबंध तोडने के लिए कहीं थी, लेकिन मना करने के बाद भी उसके पति महिला के पास जाते थे, इसलिए उसने कुल्हाड़ी सेे गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed