फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bullion trader attacked; shop pelted with stones

Dehradun News: सराफा कारोबारी पर हमला, दुकान पर पथराव

Sat, 26 Sep 2026 09:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Bullion trader attacked; shop pelted with stones
देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक सराफा कारोबारी ने 15 से 20 अज्ञात व्यक्तियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हमलावरों ने कारोबारी को बुरी तरह पीटा और उसकी दुकान पर पथराव भी किया। पुलिस ने शिकायतकर्ता हर्षित वर्मा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता हर्षित वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात में अपनी सराफा दुकान बंद कर रहे थे। तभी 15 से 20 लड़के उनके पास आए। उन्होंने हर्षित वर्मा से कहा कि आज के बाद दुकान मत खोलना, नहीं तो गोली मार देंगे। जब हर्षित वर्मा ने उनसे बात पूछने की कोशिश की, तो उन्होंने उसे मारना शुरू कर दिया। हमलावरों ने उसे खूब पीटा और उसकी दुकान पर पथराव भी किया। हर्षित वर्मा ने पुलिस से अपनी जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया है। यह घटना रिंग रोड, जोगीवाला, देहरादून स्थित उनकी दुकान पर हुई जो नेहरू कॉलोनी थाना से कुछ ही दूरी पर है। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि पुलिस ने हर्षित वर्मा की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed