फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : married women died in suspicious condition family says murder they demanded money

बिहार: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति-ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 26 Sep 2026 09:34 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 09:34 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय नवविवाहिता आंचल कुमारी का शव ससुराल के कमरे में मिला। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर पैसे व गहनों की मांग को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जता रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : married women died in suspicious condition family says murder they demanded money
मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके ससुराल स्थित कमरे में मिला। मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय आंचल कुमारी, पत्नी संतलाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पैसे और गहनों की मांग का आरोप
मृतका की मां बबीता देवी ने आरोप लगाया कि आंचल की शादी करीब चार साल पहले संतलाल से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से पैसे और गहनों की मांग की जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि पिछले एक साल से यह मांग लगातार की जा रही थी।
विज्ञापन


बबीता देवी ने बताया कि मंगलवार रात से उनकी बेटी का फोन नहीं लग रहा था। इसके बाद उन्होंने दूसरी बेटी को फोन किया। उसने गांव के एक परिचित से संपर्क किया तो आंचल की मौत की जानकारी मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो आंचल का शव कमरे में पड़ा था और घर पर ससुराल पक्ष का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आंचल के शरीर से उसके गहने गायब थे। मायके वालों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आत्महत्या की आशंका
मनियारी थाना पुलिस के अनुसार, महिला का शव ससुराल के कमरे में संदिग्ध स्थिति में मिला है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। मायके वालों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed