{"_id":"5b940cd4867a557ea77abc4e","slug":"141536429268-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन चौकी से जबरदस्ती छुड़ा ले गए बालू लदा ट्रैक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन चौकी से जबरदस्ती छुड़ा ले गए बालू लदा ट्रैक्टर
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के घिचोरवा में स्थित वन विभाग की चौकी से शुक्रवार की रात अवैध खननकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। खननकर्ता वनकर्मी को धक्का देकर बिना परमिट के बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राली को छुड़ा ले गए। घटना से वनकर्मी भयभीत है। हालांकि वन विभाग ने वाहन स्वामी, चालक समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
रात करीब साढ़े 11 बजे करहिया गांव के कनहर नदी से बिना परमिट के बालू लोड कर ट्रैक्टर जा रहा था। रास्ते में घिचोरवा वन चौकी पर तैनात वनकर्मी रामसिंगार शर्मा ने बालू लदे ट्रैक्टर को रोक कर चालक से परिवहन करने से संबंधित कागजात मांगा तो वह नहीं दिखा सका। इस पर वनकर्मी ने ट्रैक्टर को रोक लिया। इसकी जानकारी मिलते ही ट्रैक्टर मालिक अपने बोलेरो में महिलाओं और पुरुषों को बैठा कर मौके पर पहुंच कर हंगामा करने लगा। वनकर्मी रामसिंगार का कहना है कि ट्रैक्टर मालिक अपने साथियों के साथ दोबारा वाहन रोकने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे धक्का देकर बालू लदा ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ा ले गए। उसका कहना है कि घटना की सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी है। वहीं विंढमगंज रेंज के रेंजर वीके श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रैक्टर मालिक, चालक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी गई है। इस संबंध में दुद्धी सीओ सुनील कुमार विश्रोई ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी मामले की जांच करवाएंगे, जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।