फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लिलासी मामले में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

लिलासी मामले में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 08 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
लिलासी मामले में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
म्योरपुर। लिलासी गांव में 22 मई को वन भूमि पर अतिक्रमण को रोकने गई पुलिस पर हमले के मुख्य आरोपी सहित तीन को पुलिस ने शुक्रवार को चोपन से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में महिला हमलावरों की अगुवाई करने वानी वनजन श्रमजीवी यूनियन की सक्रिय सदस्य सुकालो भी शामिल है। पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व मामले में मुरता के ग्राम प्रधान चंद्रदेव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद से ही लिलासी गांव में लगातार पुलिस का पहरा जारी है। पकड़े गए आरोपियों में सुकालो पत्नी नान्हक निवासी मझौली थाना दुद्धी, किस्मतिया पत्नी शंखलाल व सुखदेव पुत्र सोबरन निवासी लिलासी शामिल हैं। इससे पूर्व म्योरपुर थाने में वन विभाग के कर्मचारी की तहरीर के आधार पर पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों पर हुए हमले के मामले में 24 नामजद और 25 से 30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed