{"_id":"59e4e9944f1c1b76678b60c6","slug":"131508174228-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने भिड़े ट्रक, खलासी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आमने-सामने भिड़े ट्रक, खलासी की मौत
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी जंगल में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सोमवार को दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ट्रक के खलासी लालता (25) की मौत हो गई। जबकि दोनों चालक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
सुबह करीब पांच बजे हुई इस दुर्घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे अन्य वाहनों के चालक और खलासी घायलों की मदद में जुट गए और साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष गजानंद यादव ने चोपन की ओर से रेणुकूट की ओर जा रहे ट्रक के चालक एटा जिले के जयथरा थाना क्षेत्र के नगला बलदेव निवासी राजकुमार (30), बभनी थाना क्षेत्र के राजा सरई निवासी लालता (25) व सामने से आ रहे ट्रक के चालक का नाम-पता (अज्ञात) को सीएचसी चोपन भेजवाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान सुबह करीब साढ़े दस बजे खलासी लालता की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक और घायलों के घरवाले अस्पताल पहुंच गए। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर राबर्ट्र्सगंज कोतवाली पुलिस ने शव का पीएम करवाया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि चालकों के नींद आने की वजह से हादसा हुआ है।