{"_id":"5bf991ffbdec2241bf449563","slug":"121543082495-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव लेकर पहुंचे एंबुलेंस चालक समेत तीन को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव लेकर पहुंचे एंबुलेंस चालक समेत तीन को बनाया बंधक
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा/सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के खैराही गांव में शुक्रवार की रात बागपत जिले से रामनरेश (22) का शव लेकर आए एंबुलेस चालक सहित तीन को गांव के लोगों ने बंधक बना लिया। ठेकेदार से मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जिला प्रशासन से मृृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर तीनों को मुक्त कराया। पुलिस शव को पोस्टमार्टंम के लिए जिला अस्पताल ले आई।
खैराही गांव के रामनरेश बागपत जिले में टावर का निर्माण कार्य कराने वाली कंपनी में काम करता था। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे काम करने के दौरान टावर से रामनरेश गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। शनिवार की रात करीब नौ बजे दो श्रमिक एंबुलेंस से शव लेकर खैराही पहुंचे तो कोहराम मच गया। एंबुलेंस चालक और श्रमिक शव को उतारने लगे तो ग्रामीण आग बबूला हो गए। उन्होंने तीनों को पकड़ कर एक कमरे में बंधक बना दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जिस ठेकेदार के साथ रामनरेश काम करता था जब तक वह तीन लाख रुपये नहीं देगा तब तक बंधक बनाए लोगों को जाने नहीं दिया जाएगा। उधर घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने नाराज ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया।
शव लेकर पहुंचने वाले श्रमिकों ने बताया कि ठेकेदार ने मृतक के घरवालों को दो लाख की मदद की है, फिर भी उन लोगों को बंधक बना लिया है। सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। बंधक बनाए गए चालक सहित अन्य को मुक्त करवा कर एंबुलेंस बागपत के लिए रवाना कर दिया गया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।