फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अधमरा कर मित्र को रेलवे ट्रैक पर लिटाया, अंगुली कटी

अधमरा कर मित्र को रेलवे ट्रैक पर लिटाया, अंगुली कटी

Sun, 19 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
अधमरा कर मित्र को रेलवे ट्रैक पर लिटाया, अंगुली कटी
बीजपुर । थाना क्षेत्र के सिरसोती में शनिवार की रात रेलवे ट्रैक पर युवक के घायल अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। पार्टी के दौरान विवाद के बाद दोस्तों ने उसकी पिटाई किया बेहोश होने पर उसे रेलवे लाइन पर लिटा दिया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके हाथ की कई अंगुलिया कट गई। पुुलिस दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। सिरसोती गांव की यह घटना शनिवार की देर शाम की है।
विज्ञापन

डोड़हर गांव निवासी गुलाब सिंह पुत्र स्व. अर्जून सिंह, गुलाब यादव पुत्र रामसेवक यादव और गोविंद बैगा पुत्र अधिन बैगा पार्टी केे लिए निकले। मौजमस्ती के दौरान तीनों ने शराब का सेवन किया। नशे में धुत होने के बाद किसी बात को लेकर गुलाब सिंह की दोनों दोस्तों से कहासुनी हो गई। हालांकि इसके बाद तीनों अपने-अपने घर चले गए । कुछ देर बाद रात में गुलाब यादव व गोविंद बैगा गुलाब सिंह के घर पहुंचे। उसे बाहर बुलाया। घर से कुछ दूर ले गए और पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। गुलाब सिंह के अचेत होने पर उसे एनटीपीसी परियोजना में गई रेलवे लाइन पर लिटाकर फरार हो गए। इसी दौरान अमलोरी से कोयला लेकर आ रही मालगाड़ी के पायलट रेलवे लाइन पर युवक को लेटा देख परेशान हो गया। उसने कई बार हार्न बजाया। कहा जा रहा है कि इसी दौरान गुलाब सिंह ने करवट ले लिया, जिससे उसका पूरा शरीर रेलव ट्रैक के किनारे चला गया लेकिन एक हाथ की अंगुलिया रेलवे लाइन पर ही रह गई, जो मालगाड़ी की चपेट में आने से कट गई। युवक के घायल होने की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिवार वालों ने उसे धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने गुलाब सिंह की मां देवपत्ती की तहरीर पर गुलाब यादव व गोविंद बैगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed