फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हाइवा के चपेट में आने से हिण्डाल्को कर्मी की मौत

हाइवा के चपेट में आने से हिण्डाल्को कर्मी की मौत

Wed, 03 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
हाइवा के चपेट में आने से हिण्डाल्को कर्मी की मौत
पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट स्थित दर्जी मार्केट में मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार सुनील द्विवेदी (32) की मौत हो गई। घटना के बाद चालक हाइवा कुछ दूर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन सीज कर दिया है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी परासी का रहने वाला सुनील द्विवेदी पिपरी नगर पंचायत के वार्ड पांच में रहता था। वह मंगलवार की रात बाइक से रेणुकूट के दर्जी मार्केट में किसी काम से आया था। कहा जा रहा है कि वहां से लौटते समय वह झिंगुरदह से कोयला लादकर आ रहे हाइवा की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना और चौकी पुलिस के साथ ही हिण्डाल्को के कर्मचारी भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को भी घटना की जानकारी दे दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। घटना के बाद हाइवा का चालक हाइवा कुछ दूर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने हाइवा को सीज कर दिया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि रेणुकूट में दुकानदार सड़क की पटरी पर अतिक्रमण कर दुकान लगाते हैं और कुछ हिस्सों में ट्रक खड़े रहते हैं। इससे आये दिन अतिक्रमण होने से दुर्घटना होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed