{"_id":"5c7ac5aebdec22736b5eb63e","slug":"111551549870-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो लाख का इनामी नक्सली ढेर, कई फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दो लाख का इनामी नक्सली ढेर, कई फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जनपद से सटे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में शुक्रवार को नक्सलियों की तलाश में निकली सीआरपीएफ और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई। इसमें दो लाख का इनामी नक्सली मड़कम गंगा ढेर हो गया। जबकि कई नक्सली भाग में सफल हो गए। शनिवार को भी एसटीएफ व कोबरा बटालियन की टीम फरार नक्सलियों की तलाश में जंगलों को खंगालने में जुटी रही। बचने के लिए पूर्व की भांति सीमावर्ती इलाकों में नक्सली पनाह ले सकते हैं। इसका इनपुट मिलते ही जिले की पुलिस सतर्क हो गई है।
किस्टाराम इलाके में पुलिस के साथ सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की टीम नक्सलियों की खोजबीन कर रही थी। उसी वक्त नक्सलियों ने फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए फोर्स ने एक नक्सली को ढेर कर दिया। जबकि कई नक्सली घने जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। सुकमा पुलिस ने मारे गए नक्सली की शिनाख्त नक्सली प्लाटून नंबर चार के सदस्य व दो लाख के इनामी मड़कम गंगा के रूप में की है। मारे गए नक्सली के कब्जे से भरमार बंदूक, नक्सली सामग्री बरामद हुई है। अब फोर्स फरार नक्सलियों की तलाश में जुट गई है। ऐसे में फोर्स से बचने के लिए नक्सली जिले के सीमावर्ती इलाकों में पनाह ले सकते हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने छत्तीसगढ़ को स्पर्श करने वाले बार्डर पर फोर्स को अलर्ट करते हुए संदिग्धों को गिरफ्तार करने का निर्देेश दिया है। जंगली रास्तों पर नजर रखने के साथ ही संपर्क मार्गों से गुजरने वाले वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है।