{"_id":"5b0451d74f1c1b334d8b515a","slug":"111527009751-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में दुपट्टे से लटकता मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में दुपट्टे से लटकता मिला शव
Updated Tue, 22 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के धोबियान मोहल्ले में सोमवार की देर रात संदिग्ध हाल में सलमा अंसारी (19) की मौत हो गई। उसका शव उसके कमरे मेें दुपट्टे से लटकता मिला। घटना के वक्त घरवाले तराबी पढ़ रहे थे। पुलिस शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
पुलिस ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे सलमा के घरवाले तराबी पढ़ने के बाद उसे बुलाया। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कमरे से बाहर नहीं निकली। घरवालों ने कमरे के दरवाजे को धक्का दिया तो बंद मिला। कड़ी मशक्कत करने के बाद घरवाले दरवाजा खोलकर अंदर घुसे तो सलमा दुपट्टे केे सहारे पंखा लटकाने वाली कुंडी के सहारे लटक रही थी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घरवालों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। दूसरे दिन मंगलवार को शव का पीएम करवाया। युवती की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।