फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Swindled $100,000 from Americans; links traced to Vietnam and Israel.

Rohtak News: अमेरिकी लोगों से ठगे थे एक लाख डॉलर, वियतनाम-इस्राइल तक जुड़े तार

Wed, 30 Sep 2026 04:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 04:03 AM IST
विज्ञापन
Swindled $100,000 from Americans; links traced to Vietnam and Israel.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। फर्जी फ्लाइट बुकिंग के बहाने ठगने वाले गैंग ने अमेरिकी लोगों से एक लाख डॉलर (95 लाख) से अधिक ठगे थे। यूपी के कासगंज निवासी सरगना समेत चार सदस्यों ने चार दिन की पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान यही कबूला है। गिरोह के तार वियतनाम व इस्राइल तक जुड़ रहे हैं।
अमेरिकी लोगों को लोकल फ्लाइट बुकिंग के बहाने ठगने के पांच में से चार आरोपियों की रिमांड पूरी हो चुकी है। पुलिस बुधवार को पंजाब के लुधियाना निवासी अभिषेक और अमन, झज्जर के मांगावास गांव निवासी आकाश और यूपी के कासगंज के गैंग सरगना रवित को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

इनसे पूछताछ में मिले मददगारों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह पिछले दो माह से ज्यादा सक्रिय रहा। ये एक शहर में सात से 10 दिन ही रुकते थे। नोएडा, दिल्ली व गुरुग्राम के बाद यह लोग रोहतक के गांव सुंदरपुर में एक फॉर्म हाउस में रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल की टीम ने पवन तोमर के नेतृत्व में दूसरे ही दिन 26 सितंबर को फॉर्म हाउस से दबिश दी थी। यहीं से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में गैंग सरगना रवित को दबोचा गया। रवित आजकल दिल्ली में रह रहा था। इनसे एक लैपटॉप और पांच फोन जब्त किए गए थे।
बेरी निवासी आरोपी नितिन को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा जा चुका है। गैंग के लोगों की जरूरत की चीजें मुहैया कराने वाले नितिन ने ही यह फॉर्म हाउस दिलाया था। जांच अधिकारी पवन तोमर ने बताया कि गैंग के ठिकानों और मददगारों का पता चला है। इनकी पुष्टि करके कार्रवाई करेंगे।

-------------

वियतनाम की कंपनी से बुक होता है पेज, इस्राइल के सॉफ्टवेयर से बचाव
जांच में पता चला कि गूगल पर एड बुक करने के लिए गैंग सरगना रवित ने वियतनाम की कंपनी से संपर्क किया था। इन्हें मालूम था कि फर्जीवाड़ा मिलने पर गूगल पेज को ब्लॉक कर देता है। इससे बचने के लिए गिरोह ने इस्राइल के सॉफ्टवेयर का प्रयोग अपने बचाव के लिए किया था। अब पुलिस टीम उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है जो गूगल पर एड के माध्यम से फर्जी पेज बुक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed