खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। पुलिस ने साल की शुरूआत में ही शातिर अपराधियों पर शिकंजा कसने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। टॉप 15 अपराधियों को सूची तैयार कर इनकी गिरफ्तारी के लिए 21 टीमें बनाई गई है। वहीं, 80 सक्रिय अपराधियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने टीमों की अगुवाई कर रहे थाना प्रभारियों को अपराधियों के अभियान छेड़कर कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया है। अपराधियों को गिरफ्तार कर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने जिले के 22 थाना क्षेत्रों में टॉप 15 अपराधियों को चिह्नित किया है। वहीं, सक्रिय अपराधी के रूप में 80 चिह्नित किए गए हैं। इन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने बताया कि थाना प्रभारियों को अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए टीमें गठित कर अपराधियों की लोकेशन ट्रेस करने के साथ उन पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।