{"_id":"5c0ab497bdec22419975b531","slug":"101544205463-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, एक की मौत
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप शुक्रवार को बेकाबू होकर एक पिकअप पीछे से खड़े ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में पिकअप पर बैठे पप्पू यादव (35) की मौत हो गई। जबकि चालक अजय (36) गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल और मृतक के घरवालों को घटना की सूचना दी। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही शव को मर्चरी में रखवा दिया।
शुक्रवार की भोर में करीब सवा चार बजे बभनौली गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर वाराणसी से पेंट लेकर ओबरा जा रही पिकअप पीछे से खड़े ट्रक में घुस गई। इसकी जानकारी होते ही ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया। रास्ते से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना कोतवाले सीपी पांडेय को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने पिकअप में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकलवा कर जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के धरनीपुर गांव निवासी पप्पू यादव को मृत घोषित कर दिया।
जबकि जौनपुर जिले के नेवढ़िया गांव निवासी अजय को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक व घायल के घरवाले पहुंच गए। घायल को उसके घरवाले अन्यत्र ले गए। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।