{"_id":"5b4cd8f54f1c1b3e748b5391","slug":"101531762933-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीट तोड़ उड़ाया मोबाइल व इलेक्ट्रानिक सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीट तोड़ उड़ाया मोबाइल व इलेक्ट्रानिक सामान
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। रविवार रात चोरों ने बस स्टैंड बाजार में स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकान को निशाना बनाया और शीट तोड़कर कई मोबाइल सहित कई इलेक्ट्रानिक सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के मुताबिक गायब सामानों की कीमत लाखों में है। बस स्टैंड मुख्य बाजार में आनंद इलेक्ट्रानिक नाम से जितेंद्र कुशवाहा की बड़ी दुकान है। दुकान से मोबाइल के साथ कई इलेक्ट्रानिक सामानों की बिक्री होती है। रविवार की रात जितेंद्र रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। इसी दौरान शीट तोड़कर पीछे के रास्ते से घुसे चोरों ने कई कीमती मोबाइल सेटों के साथ इलेक्ट्रानिक उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान पहुंचने पर जितेंद्र को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने दस लाख से अधिक का सामान पार कर दिया है। लेकिन पुलिस को इस पर भरोसा नहीं हो रहा है इसलिए कई कोण से घटना की जांच कर रही है। शक्तिनगर पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है जल्द खुलासा किया जाएगा।
नकदी, सात लैपटॉप चोरी
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में रोडवेज बस स्टैंड के पास स्टार कंप्यूटर एजूकेशन सेंटर में रविवार की रात घुसे चोर नकदी और सात लैपटॉप उठा ले गए। सेंटर के मालिक को घटना की जानकारी सुबह हुई।
रोडवेज बस स्टैंड के पास फिरोज अहमद ने कंप्यूटर सेंटर खोला है। दो दिन पूर्व फिरोज किसी काम से राबर्ट्सगंज से बाहर गए थे। इसी बीच मौका पाकर रविवार की रात चोर सेंटर का ताला तोड़ अंदर घुसे और लैपटाप नकदी चुरा ले गए। सोमवार की सुबह फिरोज सेंटर गए तो देखा मेन गेट का ताला टूटा है। अंदर जाने पर चोरी की जानकारी हुई। चौकी प्रभारी ने मौके की जांच पड़ताल की। पीड़ित ने कोतवाली जाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि कोतवाल और चौकी इंचार्ज को अविलंब चोरों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
चंडी तिराहे से बाइक चोरी
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के चंडी तिराहे के समीप रहने वाले लक्ष्मण सोनकर की बुलेट चोरी हो गई। सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 14 जुलाई की रात लक्ष्मण ने घर के सामने बुलेट खड़ा किया था। सुबह सोकर उठे तो बाइक नदारद थी।