{"_id":"5b27eb274f1c1b2b428b58e3","slug":"101529342759-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहंद बांध में डूबे दो युवकों का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिहंद बांध में डूबे दो युवकों का शव बरामद
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के रिहंद डैम में रविवार को दोपहर बाद डूबे दो युवकों का शव सोमवार सुबह गोताखोरों ने बरामद कर लिया। दोनों रविवार की शाम करीब चार बजे नहाने गए थे और दो अन्य युवकों को बचाने के चक्कर मेें डूब गए थे।
रविवार की शाम पूर्वी परासी के कृष्णा सोनी (20) और दर्जी निवासी बैरागी अंसारी (19) रिहंद डैम में नहाने गए थे। दोनों नहाने के दौरान डूबने लगे। वहां मौजूद दो अन्य युवकों ने उन्हें डूबने से बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद युवकों ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पिपरी थाना पुलिस भी पहुुंच गई। शाम करीब पांच बजे से दोनों डूबे युवकों की तलाश शुरू हुई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। रात में पुलिस ने तलाश बंद करा दी और फिर सोमवार की सुबह करीब पांच बजे से ही गोताखोरों की मदद से डूबे युवकों की तलाश शुरू कर दी गई। सुबह करीब छह बजे दोनों युवकों का शव बरामद हो गया। युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कराकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।