फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   cow

गायों की सुधारी जाएगी नस्ल

Tue, 11 Aug 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
cow
गायों की सुधारी जाएगी नस्ल
विज्ञापन

जिले में चलाई जा रही राजकीय गोकुल मिशन-2 योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। दूध उत्पादन कर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए जिले में चलाई जा रहे राजकीय गोकुल मिशन-2 के तहत जिले के आठों ब्लॉक में 500 गांवों का चयन किया गया है। चयनित गांवों में 10 महीने अभियान चलाकर देशी गायों का नस्ल सुधार किया जाएगा। इसमें सबसे अधिक राबट्र्सगंज ब्लॉक के 121 और घोरावल ब्लाक के 115 गांवों का चयन किया गया है। जबकि सबसे कम बभनी ब्लाक में 39 गांवों में गायों का नस्ल सुधार किया जाएगा।

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही है। दूध उत्पादन कर आय दोगुनी करने के उद्देश्य से राजकीय गोकुल मिशन योजना चलाई जा रही है। इस योजना का मकसद देशी गायों के नस्ल में सुधार करके अधिक दूध उत्पादन करना और किसानों क आय दोगुनी करना है। जिले में गोकुल मिशन-2 एक अगस्त से शुरू हो गया है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा.एके श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना के तहत राबट्र्सगंज ब्लॉक के सर्वाधिक 121 और घोरावल ब्लॉक के 115 गांवों का चयन किया गया है। इस प्रकार राबर्ट्सगंज एवं घोरावल ब्लॉक के 236 गांवों में सर्वाधिक गायों का नस्ल सुधार किया जाएगा। जबकि नगवां ब्लॉक के 49, म्योरपुर ब्लॉक के 47, दुद्धी ब्लॉक के 40, चोपन ब्लॉक के 45, चतरा ब्लॉक के 44 गांव और बभनी ब्लॉक के 39 गांवों में गायों का नस्ल सुधार होगा। इन गांवों में अगले साल 31 मई तक अभियान चलाकर देशी गायों को साहिवाल का सीमेन नि:शुल्क चढ़ाया जाएगा। सीमेन के जरिए गर्भधारण करने वाली देशी गायें साहिवाल नस्ल की बछिया देंगी। जो देशी गायों से कहीं अधिक दूध देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed