फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Counting begins, open violation of social distance in Sonbhadra

सोनभद्र : मतगणना शुरू, सामाजिक दूरी का हो रहा खुला उल्लंघन

Sun, 02 May 2021 10:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 May 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
Counting begins, open violation of social distance in Sonbhadra
मतगणना केंद्र - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में गांव की सरकार चुनने के लिए 29 अप्रैल को मतदान हुआ। आज रविवार को जिले के दस ब्लाॅकों में मतगणना कराई जा रही है। उधर, 83 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगने के कारण शहरों में, गांवों में सन्नाटा है तो मतगणना स्थल पर सामाजिक दूरी का खुला उल्लंघन हो रहा है। मतगणना केंद्र के अंदर जाने के लिए भले ही मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य किया गया है, लेकिन बाहर की भीड़ सभी नियमों को दरकिनार कर रही है। 
विज्ञापन


जिले के 629 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए नामांकन हुआ था, लेकिन पांच ग्राम पंचायतों के प्रत्याशियों की मौत के बाद चुनाव महज 624 ग्राम पंचायतों में ही हुआ है। इस लिए सभी ब्लाॅकों को मिलाकर 624 प्रधानों की आज घोषणा की जाएगी। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 781 पद हैं, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 7767 पदों के लिए निर्वाचन हुआ है। जिला पंचायत सदस्य के 31 पदों पर मतदान कराया गया है। इन सभी की मतगणना आज करायी जा रही है। राबर्ट्सगंज के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह सात बजे ही मतगणना के लिए एजेंट और प्रत्याशी पहुंच गए। वहां भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जिले के विभिन्न ब्लाॅकों के लिए कुल 448 मतगणना पार्टी बनायी गई है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed