फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Corporation's closed two units started, still no relief

Sonebhadra News: चालू हुई निगम की बंद दो इकाइयां, फिर भी राहत नहीं

Sat, 17 Jun 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Corporation's closed two units started, still no relief
स्टेटर वाटर पंप में आई खराबी के कारण मंगलवार को बंद हुई 210 मेगावाट की अनपरा की तीसरी इकाई शुक्रवार को लाइटअप कर ली गई। इसी तरह 660 मेगावाट की हरदुआगंज ई की पहली इकाई भी चालू कर ली गई है। दो इकाइयों से बिजली उत्पादन शुरू होने से निगम को थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

बेतहाशा गर्मी में बिजली की मांग ने सभी रिकार्ड तोड़ते हुए 27 हजार के आंकड़े को पार कर लिया है। सूबे में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए निगम की सभी चालू इकाइयां फुल लोड पर संचालित की जा रही हैं। गत दिनों अनपरा की तीसरी इकाई में स्टेटर वाटर पंप और हरदुआगंज ई के पहली इकाई के आईडी फैन में आई तकनीकी खराबी के कारण इकाई को बंद करना पड़ा था। परियोजना के कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर लगकर इसे दुरूस्त कर लिया। इससे निगम ने थोड़ी राहत की सांस ली। सूबे में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए गत मध्य रात्रि निगम की अनपरा तापीय परियोजना ने रिकार्ड तोड़ते हुए 500 मेगावाट की छठवीं और सातवीं इकाइयों से 504 मेगावाट का उत्पादन किया। इसी तरह 500 मेगावाट की चौथी इकाई से 498 मेगावाट और पांचवीं इकाई से 490 मेगावाट उत्पादन हुआ। निजी क्षेत्र की 600 मेगावाट की पहली इकाई से 585 मेगावाट और दूसरी इकाई से 600 मेगावाट उत्पादन होता रहा। शुक्रवार को सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 27347 मेगावाट और न्यूनतम मांग 18693 मेगावाट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed