फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Corporation's production reached near record 4500 MW

रिकार्ड 4500 मेगावाट के करीब पहुंचा निगम का उत्पादन

Thu, 30 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Corporation's production reached near record 4500 MW
विद्युत इकाइयों से थर्मल बैकिंग बंद होने और नवनिर्मित हरदुआगंज ई के उत्पादनरत होने के कारण उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम का उत्पादन बृहस्पतिवार को रिकार्ड 4500 मेगावाट के करीब पहुंच गया है। इससे सुचारु विद्युत आपूर्ति करने में पावर कारपोरेशन को काफी सहूलियत हो रही है।
विज्ञापन

शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाने के कारण एक दिन के अंतराल में ही प्रदेश में बिजली की मांग में 1500 मेगावाट से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। बुधवार सुबह 16472 मेगावाट रहने वाली बिजली की अधिकतम मांग बृहस्पतिवार सुबह तक बढ़कर 17965 मेगावाट तक पहुंच गई। शाम को पीक ऑवर से पूर्व ही बिजली की मांग 15 हजार मेगावाट पहुंच जाने से मांग में और इजाफा होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। ऐसे में सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर सभी इकाइयों को फुल लोड पर चलाया जा रहा है। इससे निगम का उत्पादन बढ़कर 4422 मेगावाट के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को अनपरा ए से 483, बी से 912, डी से 957 व निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना से 949 मेगावाट उत्पादन किया गया। इस दौरान नव निर्मित हरदुआगंज ई परियोजना से भी 544 मेगावाट बिजली पावर कारपोरेशन को प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन

रिहंद के पांच टरबाइनों से उत्पादन
बिजली की बढ़ी मांग को देखते हुए सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर बृहस्पतिवार को रिहंद हाइड्रो के पांच टरबाइनों से उत्पादन किया गया। जीटी बदलने के कारण छठी इकाई को इस समय शट डाउन पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed