{"_id":"608ea34c8ebc3ed1fb0bfb7d","slug":"corona-curfew-also-affected-the-second-day-sonbhadra-news-vns5876539140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू का दूसरे दिन भी रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू का दूसरे दिन भी रहा असर
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन भी जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज से लेकर ग्रामीण इलाकों में बाजार बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा रहा। वहीं, मतगणना स्थलों के आस-पास की दुकानें खुली रहीं। दुकानों पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए लोग सामानों की खरीदारी करते रहे।
जिले में दूसरे दिन रविवार को कर्फ्यू का असर देखने को मिला। राबर्ट्सगंज नगर में दुकानें बंद रहीं। दुकानों के बंद होने से सबसे अधिक बसों समेत अन्य वाहनों से सफर करने वाले लोगों को पानी आदि की समस्या हुई। यही हाल ओबरा, चोपन, रेणुुकूट, दुद्धी, अनपरा, घोरावल, शक्तिनगर समेत अन्य बाजारों में देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देश पर कर्फ्यू का पालन कराने के लिए तैनात पुलिस कर्मी मरीजों, दवा लेने वालों को आने-जाने दे रहे थे। इसके अलावा मतगणना मे शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों और उनके एजेंटों को भी आने जाने दिया गया। उधर, शनिवार की शाम राबर्ट्सगंज के मेन चौक पर चेकिंग के दौरान कोतवाल अविनाश चंद्र सिंह ने घरों से बाहर निकलने तथा संतोषजनक जवाब नहीं देने वालों को फटकार लगाते हुए दोबारा दिखाई देने पर कार्रवाई करने की धमकी देते हुए छोड़ दिया।
कई जगह हुआ सामाजिक दूरी का उल्लंघन
जिले में रविवार को कोरोना कर्फ्यू का दूसरा दिन था, लेकिन कई जगह पुलिस की सुस्ती के कारण नियमों का उल्लंघन होते हुए मिला। आलम यह था कि मतगणना स्थल के बाहर भीड़ न लगाने का निर्देश था, लेकिन वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस भी असहाय बनी केवल देखती रही।
विज्ञापन
चौराहों पर भी नहीं दिखी फोर्स
कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस भी रविवार को चट्टी चौराहों पर नजर नहीं आई। पन्नूगंज थाना क्षेत्र का बेलखुरी मोड़ हो या फिर राबर्ट्सगंज का बढ़ौली चौक। कहीं भी पुलिस के लोग नहीं नजर आए। इस वजह से लोग बिना किसी डर-भय के आवागमन करे नजर आए।