फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cooks protests

रसोइयों ने कराया ताकत का एहसास

Mon, 23 May 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो / अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 23 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Cooks protests
रसोइयों का विरोध प्रदर्शन
रसोइयों को फालोवर पद पर समायोजित करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में माध्यमिक भारतीय रसोइयां वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। सीएम के नाम सात सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष श्रीनारायन केशरी की अगुवाई में रसोइयों ने कलेक्ट्रेट ताकत का एहसास कराया। प्रदेश अध्यक्ष तैयब अंसारी ने कहा कि प्रदेश सरकार जब तक शासकीय, परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों की मांगें पूरी नहीं करेगी, हस्ताक्षर अभियान के तहत रसोइयां प्रतिदिन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेज कर          मांग पूरा करने का अनुरोध करते रहेंगीं।
विज्ञापन


सपा नेता आनंद त्रिपाठी ने कहा कि ग्रीष्मावकाश में विद्यालय में एमडीएम के तहत खाना बनाना उचित नहीं है। ऐसी स्थिति में छात्रों को अनाज और कन्वर्जन की धनराशि वितरित किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि रसोइयां के नवीनीकरण की व्यवस्था समाप्त कर कार्यरत रसोइयों को टोपी, दस्ताना आदि उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकाया मानदेय का अविलंब भुगतान, जून में रसोइयों से काम लेने पर मानदेय और समायोजन को लेकर रसोइयों ने हुंकार भरी। मानदेय पांच हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। प्रदर्शन मेें उषा शाहू, कामेश्वर प्रजापति, धनसु, चंद्रावती, सुरेश, विद्यावती, कांता, कैलाश, धनकधारी, केवला देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed